यूपी में बीजेपी बहुमत के करीब: अन्य राज्यों में भी बढ़त

bjp flagनई दिल्ली। पांच राज्यों में सात चरण के चुनावी नतीजे ख़त्म होने के बाद 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। अलग-अलग सर्वे की माने तो भाजपा को समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की ओर से कड़ी टक्कर मिल रही है। सर्वे के मुताबिक़ 185 सीटों के साथ भाजपा यूपी में सबसे बड़ी पार्टी है। इस सर्वे में सपा कांग्रेस सर्वे को 120 सीटें मिली हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी को 90 सीटें दी गई हैं। सी वोटर सर्वे के भी मुताबिक़ यूपी में भाजपा सबसे आगे है। भाजपा को 161 सीटें मिल रही हैं। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 141 सीटें और बसपा 87 सीटें जीतती नजर आ रही है। सर्वे में भी भाजपा 170 सीटों के साथ सबसे आगे है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 163 और बसपा को 67 सीटें मिल रही हैं। सी वोटर सर्वे के मुताबिक गोवा में भाजपा बहुमत से दूर है लेकिन सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। भाजपा को 40 विधानसभा सीटों में 18, कांग्रेस को 15 और आप को सिर्फ दो सीटें मिल रही हैं। 5 सीटें अन्य को मिल रही हैं। न्यूज एक्स और एमआरसी के मुताबिक़ गोवा में भाजपा को 15 सीटें मिल रही हैं। 10 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर जबकि अन्य को आठ सीटें और आप को 7 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
सीवोटर सर्वे के मुताबिक़ 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में आप की सरकार बनने जा रही है। भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को सिर्फ 9 सीटें मिल रही हैं। दूसरे नंबर पर 45 सीटों के साथ कांग्रेस है। ख़ास बात यह है कि तीन अलग-अलग सर्वे में शिअद-भाजपा गठबंधन की हालत सबसे खस्ता है। बता दें कि 2012 के चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 46 सीटें जीती थीं। हालांकि इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे में कांग्रेस को सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके मुताबिक़ राज्य में कांग्रेस को 62-71 सीटों के साथ पूरा बहुमत मिल सकता है। 42 से 51 सीटों के साथ आप दूसरे नंबर पर और भाजपा-शिअद को 4-7 सीटें दी गई हैं। एक तीसरे सर्वे में आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। इंडिया न्यूज और एम्आरसी के सर्वे में दोनों पार्टियों को 55-55 सीटें दी गई हैं। जबकि भाजपा-शिअद को 7 सीटें दी जा रही हैं। 60 विधानसभा सीटों वाली मणिपुर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। सीवोटर सर्वे के मुताबिक़ भाजपको 28 सीटें मिल रही हैं। जबकि 20 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर और 12 सीटों के साथ अन्य तीसरे नंबर पर हैं। एक्सिस के एक सर्वे में कांग्रेस को 30-36 सीटें दी हैं जबकि भाजपा 16-22 सीटें जीतती नजर आ रही है।
उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच नजदीकी मुकाबला है। दोनों पार्टियों को 32-32 सीटें मिल रही हैं। 6 सीटें अन्य को मिल रही हैं। अगर यही रुझान अंतिम नतीजा रहा तो यहां अन्य निर्णायक हो जाएंगे। न्यूज 24 और टुडे चाणक्या के सर्वे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया गया है। इसके मुताबिक़ पार्टी को 53 सीटें मिलेंगी। जबकि कांग्रेस महज 15 सीटों पर जीत रही है। इंडिया टुडे और एक्सिस के एक दूसरे सर्वे में भाजपा को 46 से 53 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को 12-20 सीटें जीतते दिखाया गया है। हालांकि इंडिया न्यूज और एमआरसी के सर्वे में भाजपा को बहुमत के साथ 38 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस 30 सीटें जीतती नजर आ रही है।