यूपी में युवाओं को ज्यादा शिकार बना रहा है कोरोना

लखनऊ। युवा वर्ग में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले पाए गए हैं। 21 से 40 साल की उम्र में 52.63 फीसदी, 60 साल से ऊपर उम्र में केवल 6.29 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 196 नए मामले कोरोना संक्रमण के पाए गए हैं। अब तक 6548 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 3698 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। 170 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 2680 अब एक्टिव केस हैं। यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। 926 श्रमिक संक्रमित मिलेपिछले 24 घंटों में आशा बहुओं की टीम ने करीब नौ लाख प्रवासी श्रमिकों का सर्वे किया। इनमें 926 श्रमिकों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि 20 साल की उम्र में संक्रमण का प्रतिशत 18.33 है तो यही प्रतिशत 41 से 60 साल की उम्र तक 22.67 है। पिछले 24 घंटों में टेस्टिंग के लिए 865 पूल लिए गए। इनमें 775 पूल 5-5 के और 90 पूल 10-10 नमूनों के लिए गए। आरोग्य सेतु एप के एलर्ट पर संक्रामक रोग कंट्रोल रूम (18001805145) से 35932 कॉल की गईं। इस पर 96 लोग संक्रमित पाए गए हैं।घरेलू उड़ान से आए 2807 यात्रीउन्होंने बताया कि सोमवार को घरेलू उड़ान शुरू होने के पहले दिन 2807 यात्री आए। इनमें 2007 यहीं के थे यात्री थे। वे सभी 14 दिन के होम कवारंटाइन में रहेंगे। 721 यात्री एक हफ्ते के अंदर वापस चले जाएंगे। उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है। इन सभी यात्रियों का डिजिटल प्रणाली के तहत ब्योरा ले लिया गया है।