यूपी में 1090 पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों पर सख्त कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी मिशन शक्ति अभियान के तहत वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा भी कार्यवाही में तेजी लायी गयी है।
1090 पर विगत 20 अक्टूबर को कुल प्राप्त टेलीफोन काल्स में से 901 पर कार्यवाही की जा रही है। इनमें से 560 काल्स पर कार्यवाही 1090 द्वारा तथा 341 काल्स दूसरे विभागों से सम्बन्धित होने के कारण सम्बन्धित विभागों कों कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि वीमेन पावर लाइन द्वारा जिन 560 कॉल्स पर कार्यवाही की जा रही है, उनमें 358 टेलीफोन, 134 इन्टरनेट, 3 स्टाकिंग, 5 हाट स्पाट, 6 अन्य व 54 प्रैंक काल (चतंदा बंसस) से सम्बन्धित टेलीफोन काल्स है। इसके अलावा महिलाओं की ओर दूसरे विभागों से जुड़ी 341 शिकायतों मे से 185 शिकायतें डायल 112 को त्वरित कार्यवाही हेतु भेजी गयी तथा 156 शिकायते कार्यवाही हेतु पुलिस विभाग को भेजी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि 1090 द्वारा 75 शिकायतें एफ0एफ0आर0 (फैमिली, फ्रैंड्स, रिलेटिव) काउंसलिंग हेतु भी ली गयी है।
श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं में जागरूकता आ रही है और उनके द्वारा 112-यूपी के माध्यम से पुलिस की सेवायें लगातार ली जा रही है। अभियान के दौरान 17 से 21 अक्टूबर में मध्य 112-यूपी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित 3915 शिकायतों पर कार्यवाही की गयी है जिनमें से 3394 शिकायते घरेलू हिंसा तथा 521 छेडख़ानी से सम्बन्धित है।