योगी से नाराज मंत्री ने छोड़ा विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग आयोग की विभिन्न नियुक्तियों में अपने लोगों को नजरअंदाज किये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अपने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लौटा दिया। वैसे राजभर को मनाने के लिए दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है मगर शायद वह अपनी बात पर अड़े हैं।
राजभर ने कहा कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 28 लोगों की सूची प्रस्तावित की थी। उन्हें जानकारी मिली है कि उनमें से 27 लोगों की उपेक्षा कर दी गयी। आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर मनमाने ढंग से नियुक्ति कर दी गयी। ऐसे में मंत्री बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री योगी को लौटा दिया। हालांकि दिव्यांग कल्याण महकमे की जिम्मेदारी वह अपने पास रखेंगे।