राजनाथ का इनटालरेंस पर जवाब: यह विचार आत्मघाती है

rajnath singhनई दिल्ली। असहिष्णुता पर लोकसभा में चल रही चर्चा में राहुल गांधी के हमलों के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने करारा जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सहिष्णुता हमारे देश की परंपरा रही है। इस समय देश में असहिष्णुता का बनावटी माहौल खड़ा किया जा रहा। असहिष्णुता का विचार देश के लिए आत्मघाती है। हम ऐसे बयानों से आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं। दुनिया में भारत की छवि खराब नहीं करिए। पुरस्कार वापस लेने वाले लोगों ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया कि मोदी को देश का नेतृत्व नहीं करने देना चाहिए। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि भारत तमाम रीति रिवाजों का देश है और हमारी सहिष्णुता खून में है।