राजनाथ बोले: आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती

rajnath-singhनई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद ने केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी दुनिया को एकजुट हो जाना चाहिए।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है। भारत ने पेरिस में आतंकी हमले की घोर निंंदा की है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राषट्रपति हामिद अंसारी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि दुख की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ खड़े हैं। पेरिस में हुए हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय वित्तीय राजधानी मुंबई की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दिल्ली में आज से व्यापार मेले की शुरुआत हो रही है। व्यापार मेला हर वर्ष रोजाना हजारों लोगो की भीड़ जुटती है। पेरिस हमले के मद्देनजर व्यापार मेले की सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे है। इसके अलावा देश मे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शाम तक छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी हो सकती है। गौरतलब है कि पेरिस में देर रात 6 अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले की घटना में करीबन 158 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।