राज्यपाल केशरीनाथ की पत्नी का निधन

KESRI nathलखनऊ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का ब्रेन हैमरेज के चलते निधन हो गया। उनका इलाज नई दिल्ली में एम्स में चल रहा था। सोमवार सुबह भोर में ही उनका निधन हो गया। उनके पुत्र नीरज दिल्ली में ही हैं। जबकि राज्यपाल पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। मंगलवार को इलाहाबाद में रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्यपाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर निधन का समाचार मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी श्रीमती सुुधा त्रिपाठी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने शोक सन्तप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।