राधे मां की चर्चा: बिग बॉस में जायेंगी

विशेष संवाददाता
मुम्बई। विवादों में रहने वाली सुखविंदर कौर ऊर्फ राधे मां एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके बिग बॉस शो में जाने को लेकर चर्चा है। भारतीय टेलीविजन में सबसे ज्यादा विवादित और जमकर टीआरपी बटोरने वाले रियलिटी शो का नया सीजन बिग बॉस 14 अब जल्द ही शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि राधे मां इस शो के लिए हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स हैं।
खबर के अनुसार, शो का हिस्सा बनने के लिए राधे मां मोटी रकम ले रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें हर हफ्ते के लिए करीब 25 लाख रुपये दिए जाएंगे. हालांकि राधे मां की फीस को लेकर बिग बॉस 14 के निर्माताओं ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. अपने लुक्स और बयान के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली राधे मां के देशभर में बड़ी संख्या में भक्त हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वयं को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर का माया जाल क्या है यह आज भी लोगों से परे है। आखिर वह इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंची यह सवाल लोगों के मन में है। हमेशा मौन रहने वाली राधे मां की आइये जानें हकीकत। जानकारी के अनुसार उनका जन्म 1969 में पंजाब के गुरदासपुर के गांव दोरांगला में हुआ। बचपन का नाम गुडिय़ा था जबकि पूरा नाम सुखविंदर कौर उर्फ बब्बू। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित गुडिय़ा ने गांव के ही सरकारी स्कूल से दसवीं की। सुखविंदर कौर के दो भाई व तीन बहने हैं। दसवीं के बाद मुकेरियां (होशियारपुर) निवासी मोहन से शादी हुई। गृहस्थ जीवन में रहते हुए इन्होंने अपनी धार्मिक गतिविधियों को जारी रखा। शादी के बाद पति मोहन (दसवीं पास) जो मुकेरियां में हलवाई की दुकान करते थे वह बाद में दुबई चले गए। कुछ सालों बाद लौट आए। सुखविंदर लड़कियों को सिलाई सिखाती थी। उसने मुकेरियां के डेरा परमहंस के संत रामदीन जी से नाम दीक्षा ली। गुरु जी ने गुडिय़ा को राधे नाम दिया। धीरे-धीरे लोग उन्हें राधे मां के नाम से पुकारने लगे। मुकेरियां के मोहन से शादी के बाद बंटी व नीशू दो बेटे जन्मे। बंटी बड़ा व नीशू छोटा। 1992 में राधे मां ने अपने घर में मंदिर बनवाया और चौंकी लगानी शुरू की। धीरे-धीरे लोगों की उनके प्रति आस्था बढ़ती गई। वर्ष 2005 में वह मुंबई चली गई, लेकिन भक्तों के अनुरोध पर हर साल श्री रामनवमी वाले दिन वह अपने गुरु स्थान पर जरूर आतीं। उनके पीछे मुकेरियां में उनकी धार्मिक गतिविधियों को राधे मां की बहन रज्जी मौसी चलाती हैं। राधे मां का पति मोहन व बेटा बंटी मुंबई में आटो एजेंसी चलाते हैं व नीशू आटोमोबाइल का कारोबार करता है।