राधे मां की शरण में आये विधायक महादेव जनकर

Radhe-maa 5मुम्बई। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां आजकल काफी शांत हैं और मीडिया में भी उनके बारे में खबरें कम आ रही हैं। तमाम विवादों के बाद अब एक विधायक का उनके बोरीवली स्थित घर पर जाकर आर्शीवाद लेना चर्चा का विषय बना है। जानकारी के अनुसार आरएसपी के नेता और विधायक महादेव जनकर ने राधे मां से उनके आश्रम जाकर उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया। आपको बता दें कि महादेव को बीजेपी समर्थित भी माना जाता है और देवेन्द्र फणनवीस के मंत्रिमंडल में उनको शामिल भी होना था मगर किन्हीं कारणों से वह मंत्री नहीं बन पाये। वहीं महादेव ने सोशल मीडिया में आयी तस्वीरों और पैर छूने की खबर का खंडन किया है। उन्होंने मीडिया में आयी खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि वह राधे मां के भक्त नहीं हैं। मालूम हो कि राधे मां एक समय में काफी सुर्खियों में रही थीं और उनको लेकर काफी खुलासे हुए थे। राधे मां की सम्पत्ति को लेकर भी खुलासा हुआ था कि उनके पास करीब 1 हजार करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है।