राहुल का हमला: लाकडाउन फेल, मज़दूरों को 7,500 रूपया प्रति माह दे

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केन्द्र सरकार से मांग की है कि वह मज़दूरों की 7,500 रूपये प्रति माह की दर से मदद करें। उनका कहना है कि समय रहते उन्होंने सरकार को चेता दिया था लेकिन सरकार नहीं चेती और आज हम इस भायनक स्थिति मे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 21 दिन में हम लाकडाउन को हरा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चार बार लाकडाउन हो चुका है लगभग 60 दिन का समय गुजर चुका है लेकिर कोरोना लगातार बड़ रहा है।
30 जनवरी को पहला केस रिपोर्ट हुआ, 24 मार्च को लाकडाउन लगा हमारा काम सरकार पर दबाव बनाना है मैने फरवरी में कहा था कि स्थिति खतरनाक है, जो बात फरवरी में कही थी वही बात मैं फिर कह रहा हूं। अगर मीडियम एंड स्माल स्केल इंडस्ट्री की मदद नहीं की गयी तो ज्यादा आर्थिक नुकसान होगा। कोरोना का पहला पहला चैप्टर शुरू भी नहीं हुआ है। इकानामिक एक्शन लीजिए बहुत जर्बदस्त आर्थिक नुकसान होने वाला है। उन्होंने कहा कि पैकेज से कुछ नहीं होने वाला।
राहुल गांधी ने एक राज़ की बात प्रेस कांफ्रेंस में बताई। उन्होंन कहा कि उनकी बात सरकार के नीति निर्धाकों से लगातार हो रही है। सरकार के नीति निर्धारक एक बात कह रहे हैं कि यदि गरीबों को ज्यादा पैसा दे दिया गया तो विदेशों में हमारी रेटिंग कम हो जाएगी। पैसा देना भारत के हित में नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति बाहर से नहीं बनती है हमारी शक्ति हमारे देश के भीतर से बनती है। भारत की शक्ति की रक्षा करनी है। 7,500 रूपये महीना गरीब मजदूरों को देना होगा। विदेश क्या सोच रहा है इसके बारे में बात में सोचना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य कोरोना की लड़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन बिना केन्द्र सरकार की सहायता के राज्य ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हम अपनी रणनीति के साथ आगे नहीं बड़ सकते। हमने गरीबों की मदद की पैसे दिये खाना दिया केन्द्र सरकार क्या प्लान कर रही है यह हम जानना चाहते हैं।नेपाल के साथ सीमा विवाद बार्डर इश्यू इसके देश को बताना चाहिए। नेपाल में क्या हुआ लददाख में क्या हो रहा है इस बात को ट्रांस्पेरेंसी नहीं दिख रही है। हमे पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है।