रूझान से साफ असम में भाजपा, प.बंगाल में ममता, केरल से बाहर होगी कांग्रेस

pic electionकोलकता/गुवाहाटी/चेन्नाइ/त्रिवेंद्रम/नई दिल्ली मई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में भाजपा का आना और केरल में कांग्रेस की विदाई तय है। पांच राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। रूझानों से स्थिति साफ होती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में ममता की वापसी से कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को बड़ा झटका लगेगा। जिसका असर राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करेगा। असम में कामयाबी से भाजपा को नई दिल्ली व बिहार के चुनाव के बाद पहली बार जीत का स्वाद मिलेगा। तमिलनाडु में कांटे की लड़ाई है, जयललिता वापसी कर सकने की संभावना समाप्त नही हुई है। केरल में परिवर्तन के आसार व्यक्त किये गए हैं। कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने का असर दिल्ली पर पड़ेगा। कांग्रेस नेतृत्व व रणनीतिकार को फिर से सोचना पड़ेगा।
लेकिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जीत मिलने की संभावना की ओर कांग्रेस आगे बढ़ रही है, यह सोनिया-राहुल गांधी की टीम के लिए थोड़ी राहत की बात है।
————