लक्ष्मीकांत बोले: यूपी सरकार ने नागनाथ की जगह सांपनाथ बैठाया

laxmi bjpलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि लोकसेवा आयेग के अध्यक्ष पद पर सरकार स्वच्छ छवि के सुयोग्य व्यक्ति को नियुक्ति करे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि किसी विवादास्पद व्यक्ति को लोक सेवा आयोग पद पर नियुक्ति नाग नाथ की जगह सांप नाथ की बैठाने जैसी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग अध्यक्ष पद पर भ्रष्टाचार के आरोपी को यदि नियुक्ति प्रदान की गई तो यह प्रदेश के लाखों प्रतिभाशाली शिक्षित युवाओं के भविष्य के साथ-साथ प्रदेश के भाग्य के साथ खिलावाड़ होगा जिसे भाजपा कतई बर्दास्त नहीं करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बात की चर्चा है कि प्रदेश सरकार पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की नियुक्ति लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पद पर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यादव की कार्यशैली व निष्पक्षता यादव सिंह को क्लीन चिट दिये जाने के कारण अत्यन्त विवादास्पद है और सवालिया निशान के घेरे में है। यदि उप्र पुलिस महानिदेशक यादव को लोकसेवा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया जाता है तो यह लोक सेवा अध्यक्ष के पद के साथ न्याय नहीं होगा।