लखनऊ आईआईएम दूसरे साल के छात्र की हास्टल के कमरे में मिली लाश

लखनऊ। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के लखनऊ कैंपस में बुधवार की दोपहर पोस्ट ग्रेजुएशन दूसरे साल के छात्र सोहम मुखर्जी की उसके छात्रवास के कमरे में मौत हो गई। पुलिस ने दोपहर करीब 1.30 शव बरामद किया। उसने अपने 16 नंबर हॉस्टर के 71 नंबर कमरे में फांसी लगा ली थी। सोहम ने आईआईटी गुवाहाटी से बीटेक किया था। वह पिछली 12 नवंबर से क्लास में नहीं आ रहा था। पहली नजर में मौत के पीछे आत्महत्या मानी जा रही है। लेकिन कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संस्थान की जन संपर्क अधिकारी स्वपना वर्मा ने बताया है कि सोहम अच्छा छात्र था। वह कोलकता का रहने वाला है, उसके माता-पिता को जानकारी दे दी है। घटना के पीछे के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है।
———