लड़कपन की पराकाष्ठा है ‘युवा’ मुख्यमंत्री का विदेशी सैर-सपाटा – उप्र भाजपा

akhilesh faimlyलखनऊ 7 अप्रैल।उप्र भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता से इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि गर्मी बढ़ने के साथ जैसे ही पानी संकट ने दस्तक दी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने परिवार समेत पर्यटन पर विदेश चले गए।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि पूरे प्रदेश में पानी का संकट गहरा गया है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलो में भूगर्भ जल में लगातार गिरावट हो रही है। जमीन के नीचे का पानी अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है जिससे सरकारी हैंडपंपों ने काम करना बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार ने न तो समय रहते सक्षम पेयजल के लिए कोई योजना बनाई और जब कड़ी गर्मी में जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि करने लगी मुख्यमंत्री परिवार समेत विदेश की सैर करने चले गए।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि जनता के मसलों पर जब मुख्यमंत्री ही ऐसा संवेदनहीन हो तो सरकार के रवैये का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। क्या लोहिया का समाजवाद यही कहता है कि पीडि़तों के आंसू पोंछने की बजाय सैर.सपाटा किया जाए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इसी लड़कपन का खमियाजा जनता भोग रही है। फरवरी में पर्यटन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने सूबे में पर्यटन बढ़ाने के लिए लंबे.चैड़े दावे किए।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि लड़कपन की यह पराकाष्ठा ही है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री सूबे के पर्यटक स्थलों को स्वयं के घूमने लायक नहीं समझते और छुट्टियां मनाने विदेश जाते है लेकिन सपने विदेशी पर्यटकों को यूपी में घुमाने को देखते है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आगरा में ताजमहल देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट हुई है।