वकील के आश्रितों को सीएम ने दिये 10 लाख

up govtलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ जनपद में अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्रा की हत्या को दु:खद बताते हुए उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिवक्ता के आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिलते ही इसमें शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चैकसी बरतने के भी निर्देश दिए हैं।