शहनवाज बोले: इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं चंद लोग

Shahnawaz-Hussainलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने आज प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए संविधान र्निमाता भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर को याद किया और कहा कि भारत का संविधान दुनियां का सर्वोत्तम संविधान है। उन्होंने बताया कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान हैदराबाद में जनसभा सम्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के संविधान को भारत का एक मात्र ग्रंथ बताया था आज दुनिया के सभी देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस वकतव्य से अपनी सहमति जता रहे है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि समूचे अरब से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भारत में रहते है और इराक और सीरिया से अधिक अबादी उप्र में मुसलमानों की है। उन्होंने कहा कि चंद गुमराह लोग पूरे मानवता पर कलंक है और उन्हें इस्लाम को बदनाम करने का कोई हक नहीं।
शहनवाज हुसैन ने 26/11 की चर्चा करते हुए कहा कि समूची दुनियां के लोग आतंकवाद के खिलाफ संकल्पवद्ध हो। उन्होंने इस बुराई को जड़ से उखाड़ फेकेने के लिए कटिवद्ध होने की अवश्यकता पर बल दिया। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत में असहिष्णुता जैसी कोई बात नहीं है केवल कुछ लोग इस तरह की साजिश कर रहे है। आमिर खान के वकतव्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव अख्तियार पर जाना चाहिए और देखना चाहिए कि कितने प्रेम व सद्भाव से लोग एक दूसरे के साथ रह रहे है। उन्होने यह भी कहा कि दुनियां में न तो भारत जैसा संविधान है न भारत जैसी सहिष्णुता।
पत्रकारों के सवालों के जबाव में उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उन्होंने कहा कि दुनियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाएं जाने की जहां वकालत कर रहे है वहीं कांग्रेस दुनियां में भारत को बदनाम करने का कुचक्र रच रही है।