शाह बोले: राजनीति में नानाजी बड़ा उदाहरण

amit_shahलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रकूट में कहा कि रणछोरदास जी महराज ने अपने सामाजिक कार्यों से राजनीति की पूरी दुनिया को संदेश दिया था कि साठ साल से ऊपर की उम्र के बाद समाजसेवा करना चाहिए। नानाजी तभी इसी धरा पर ग्रामोत्थान का प्रकल्प लेकर यहां बैठे। राजनीति में काम करने वालों के लिए नानाजी बहुत बड़ा उदाहरण हैं। नानाजी का जीवन एक संदेश है। इस जमाने में राजनीति की आज जो व्या या होती है और परिचय बन गया है शायद ही कोई मानता है कि सेवा का भाव कहीं पर बचा है।
इसी जमाने में कुछ साल पहले एक शख्स ऐसा भी था जो उस समय यदि चाहता तो राष्ट्रपति बन सकता था या किसी अन्य उच्च पद पर आसीन हो सकता था लेकिन उन्होंने कहा कि साठ साल पूरे हो गए हैं अब राजनीति नहीं, समाजसेवा करनी चाहिए। वह थे नानाजी जिन्होंने चित्रकूट में ग्रामोत्थान का ऐसा प्रकल्प तैयार किया कि देश दुनिया के लिए मिशाल है। आमित शाह के बयान को भाजपा मार्गदर्शक मंडल के नेताओं की ओर से जारी बयान का जवाब माना जा रहा है। मार्गदर्शक मंडल में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सहित 60 साल से ऊपर की उम्र के नेता है। अमित शाह शनिवार को चित्रकूट में संत रणछोरदास महराज के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के अत्याधुनिक भवन का शुभारंभ करने आए थे। इसके पहले वह नानाजी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके आवास सियाराम कुटीर पहुंचे और उनके विभिन्न प्रकल्पों को नजदीक से देखा। शाह ने जानकीकुंड स्थित जगतगुुरु स्वामी रामभद्राचार्य के आश्रम में उनसे 30 मिनट तक मुलाकात कर आर्शीवाद लिया। बातचीत में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा हालात तो ठीक नहीं है। अमित शाह ने कहा आप कृपा बनाए रखिए हालात सुधर जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहत्रबुद्दे भी मौजूद थे। जानकीकुंड आंखों के इलाज के लिए वि यात हैं। यहां बने नेत्र विज्ञान संस्थान में 36 ऑपरेशन थियेटर बने हैं। किसी ग्रामीण इलाके में बनी यह अब तक का सबसे बड़ा अस्पताल है।