श्रीपेरंबदूर से 26वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा पहुंची उप्र

लखनऊ। स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत स्थल श्रीपेरम्बदूर से शुरू होकर ‘‘26वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा’’ कई राज्यों से होकर कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्धप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर पहुंची। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने यात्रा के प्रमुख एसएस प्रकाशम व उनके सहयात्रियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।लखनऊ। स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत स्थल श्रीपेरम्बदूर से शुरू होकर ‘‘26वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा’’ कई राज्यों से होकर कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्धप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर पहुंची। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने यात्रा के प्रमुख एसएस प्रकाशम व उनके सहयात्रियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने इस मौके पर कर्नाटक कंाग्रेस कमेटी व एसएस प्रकाशम के सहयोगी यात्रियों के अनुशासन कांग्रेस के प्रति समर्पित भाव की प्रशंशा की। उन्होने कहा कि राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का असली उद्देश्य पूर्व राजीव गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उप्र कंाग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता केन्द्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि देश की एकता-अखण्डता के लिए राजीव गांधी की कुर्बानी को ब्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। उन्होने इस यात्रा में महिलाओं की भी अधिक संख्या देखकर शहर व जिला कंाग्रेस संगठन को निर्देशित किया कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाये।  एसएस प्रकाशम ने प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के द्वारा उनका व यात्रियों का हौसला आफजाई करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्वागत व सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। कर्नाटक कांग्रेस कमेटी ने ‘राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा’ के संयोजक एवं कर्नाटक प्रदेश कंाग्रेस के पूर्व महामंत्री एसएस प्रकाशम के नेतृत्व में 120 सहयात्रियों के साथ 9अगस्त को श्रीपेरंबदूर से रवाना हुई है।

———