सन्यासी की संगत: 22 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री

Yogi-Adityanathलखनऊ। यूपी के सीएम महंत आदित्यनाथ की कैबिनेट में कुल 47 मंत्रियों ने रविवार को शपथ ले ली। महंत की कैबिनेट में कुल 22 लोगों को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा महंत की टीम में 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी शामिल किये गये हैं। राज्यमंत्री का दर्जा 14 विधायकों को दिया गया है। योगी की कैबिनेट में कुल 7 महिलाओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है। मालूम हो कि बीजेपी से इस बार कुल 34 महिलाओं ने विधानसभा में इन्ट्री की है। कैबिनेट मंत्रियों में.रीता बहुगुणा जोशी, सुरेश खन्ना, राजेश अग्रवाल, सतीश महाना, स्वामी प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन, एसपी सिंह बघेल, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, धर्म पाल सिंह, रमापति शास्त्री व राजेंद्र सिंह, सत्यदेव पचौरी, सूर्य प्रताप शाही, ओम प्रकाश राजभर, नंद कुमार नंदी आदि हैं। राज्यमंत्री स्वतत्र प्रभार के रूप में भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धरम सिंह सैनी, सुरेश राणा, महेन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, अनुपमा जैसवाल, स्वतंत्र देव सिंह, उपेन्द्र तिवारी, अनिल राजभर हैं। ब्राह्मïणों में 7 विधायक हैं जिनको मंत्री बनाया गया है। 17 ओबीसी, 6 अनुसूचित जाति , 7 ठाकुर, 8 ब्राह्मण, 8 कायस्थ-वैश्य, 2 जाट और 1 मुस्लिम की मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी है।