सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

लखनऊ। हाथरस कांड को लेकर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई। मोहनलालगंज में गांधी जयन्ती के मौके पर शांति मार्च निकाल रहे सैकड़ो काग्रेंसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काग्रेंस जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी जयन्ती पर मोहनलालगंज ब्लाक से शांति मार्च निकाल रहे थे। एसीपी व इस्पेक्टंर ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में काग्रेंस जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ को किया गिरफ्तार। वहीं हजरतगंज में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओ पर जमकर लाठी चार्ज किया और कई विधायकों को भी हिरासत में लिया है।