सपा ने शुरू की गांव-गांव साइकिल यात्रा

sp partyलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि घर-घर गाँव-गाँव तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए समाजवादी साइकिल यात्रा की आज जोरदार शुरुआत प्रदेश के सभी जनपदों में हुई। आज प्रात: से ही समाजवादी कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर भारी जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में युवाओं के अतिरिक्त महिलांए तथा अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी इसमें शामिल हुए। यात्रा का समापन 10 मई 2016 को होगा।
आगरा, इलाहाबाद, झाँसी, सहारनपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मिर्जापुर, फैजाबाद, बलरामपुर, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, सुल्तानपुर, बहराइच आदि जनपदों में मिली सूचनाओं के अनुसार यहाँ साइकिल यात्रियों की रैलियाँ निकली तो सड़क के दोनों किनारों पर खड़ी जनता ने भी समाजवादी पार्टी और श्री मुलायम सिंह यादव तथा श्री अखिलेश यादव के पक्ष में जोरदार नारेेबाजी कर उनका अभिनन्दन किया।विधायकों और दूसरे पदाधिकारियो ने साइकिल यात्री जत्थों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। मंत्रियों ने भी अपन-अपने क्षेत्रों में साइकिल यात्रियों की हौसला अफजाई की। जो मंत्री शासकीय कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण क्षेत्रों में नही थे। उन्होंने अपने निकटस्थ साथियों एवं प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम को सफलता की जिम्मेदारी सौंपी।
आज साइकिल यात्रा में मंत्रियों में सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, बलराम सिंह यादव, पारसनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामगोविन्द चौधरी, पंडित सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, राममूर्ति वर्मा आदि की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने अपने क्षेत्रों में साइकिल यात्रियों को रवाना किया। बाराबंकी जनपद में ग्राम्य विकास मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने पूर्व जिलाध्यक्ष मो0 मेराज के गाँव कन्दरवल खुर्द से साइकिल जत्थे को रवाना किया।
इस साइकिल यात्रा का एक सुखद परिणाम यह रहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क होता गया। साइकिल यात्रियों को संबन्धित लाभार्थियों की सूची दे दी गई है। साइकिल यात्रियों के पास वितरण के लिए समाजवादी सरकार की विकास योजनाओं की प्रचार सामग्री भी है।
समाजवादी सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिये हैं। इनसे समाज के सभी वर्गो के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। समाजवादी सरकार ने अपने 4 वर्ष पूरे होने पर 15 एवं 16 मार्च 2016 को सभी विकासखण्डों में विकास दिवस समारोह मनाया था।