समाजवादी सरकार से परेशान हैं बसपा और भाजपा: चौधरी

Rajendra-Chaudhryलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा और भाजपा का तालमेल फिर उजागर होने लगा है। समाजवादी सरकार से दोंनो परेशान हैं। बसपा ने पांच साल सरकारी खजाना लूटा और पार्कों और स्मारकों के पत्थरों से पर्यावरण को जबर्दस्त नकुसान पहुंचाया। बसपा राज में अपराधों का बोल बाला रहा और उसके कई मंत्री, विधायक जेल भेजे गए। भाजपा ने झूठ और फरेब से लोकसभा चुनाव जीता लेकिन जल्दी ही उसकी कलई खुल गई। एक भी चुनावी वादा पूरा नही हुआ बल्कि जनता महंगाई की चक्की में और ज्यादा पिसती गई। दोनों को जनता ने इसलिए हाशिंए पर डाल रखा है।
अपने अंधेरे भविष्य से परेशान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल को राज्य सरकार बर्खास्त करने की बिन मांगी सलाह दे रहे हैं। उनका यह बचकाना बयान जाहिर करता है कि संविधान की उनकी समझ कितनी खोखली है। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रंचड बहुमत की स्थिर समाजवादी सरकार है जो विकास के एजेंडा पर तेजी से काम कर रही है। समाजवादी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं। प्रदेश में कानून का राज है और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में भाजपा की अफवाहबाजी का असर अब जनता पर होने वाला नही है। याद रहे बसपा अध्यक्ष तो समाजवादी सरकार बनने के पहले दिन से ही बौखलाहट में प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी और राष्ट्रपति राज की मांग कर रही है। उनकी इस अनर्गल बयानबाजी पर लोग हंसते हैं।
चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में विपक्ष सिर्फ विरोध की राजनीति करना जानता है। कांग्रेस और रालोद जैसे दल तो पूर्णतया अप्रासंगिक हो चुके हैं। जब राज्य सरकार की आलोचना करते हैं तो खिसियानी बिल्ली खम्भा नोंचे कहावत याद आती है। दरअसल समाजवादी सरकार बनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि अब जनता की गाढ़ी कमाई जनहित के कार्यों पर खर्च होगी। उनके अब तक के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कहीं कोई शिकायत नही हुई है। शासन-प्रशासन बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो के हित में योजनांए कार्यान्वित करता है। जनता इससे खुश है और वह फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार को एक और मौका देने की सोचती है। विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर होकर अपनी ही जगहंसाई करा रहा है।