सरकार की शिकायत लेकर राजभवन पहुंची भाजपा

bjp-logo

लखनऊ। (विसं.) प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था,गन्ना किसानों की समस्या,पंचायत चुनाव में धांधली,सूखे की समस्या सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा साथ ही प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में घोर अराजकता है। संवैधानिक तंत्र विफ ल हो गया है। संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। प्रशासन तंत्र का दुरूपयोग है। राज्य के सभी क्षेत्रों में अराजकता है। घोर भ्रष्टाचार है। सरकार द्वारा जनसमस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। आमजन का लगातार उत्पीडऩ हो रहा है। अराजकता दबंगई सपा सरकार का स्वभाव है। हत्याएं हिंसा, महिलाओं के साथ अपराध व लूट डकैती बढ़ी है। सत्तादल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस भी पीटी जा रही है। 19 करोड़ की सुरक्षा की जि मेदार पुलिस भी अपनी सुरक्षा के लिए परेशान है। विधि व्यवस्था और संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। ज्ञापन में पंचायत चुनाव में दबंगई, धांधली का आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रशासन तंत्र का दुरूपयोग हुआ है। एटा आदि जिलों की घटनाएं जनतंत्र पर कलंक हैं। जिला पंचायत अध्यक्षी व क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के चुनावों में भी सरे आम बेईमानी जोर.जबरदस्ती व दबंगई की आशंका है। किसान वर्ष में किसान हितों की अनदेखी ही नहीं हुई, उनका उत्पीडऩ भी हो रहा है। गन्ना किसानों का लगभग 2800 करोड़ बकाया है। तत्काल ब्याज सहित बकाया भुगतान किया जाये। सूखे की समस्या से राज्य के अधिकांश ग्रस्त हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यादव सिंह प्रकरण में राज्य के सत्ताधीश भी संलिप्त हैं। ज्ञापन में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा की गयी अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है।