सरकार के विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा पारंपरिक कैलेंडर: जेटली

jetli and rathore

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त, कारपोरेट मामले तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पारंपरिक कैलेंडर नई- नई टेक्नोलॉजी के बावजूद अपना स्थान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का कैलेंडर 2016 प्रत्येक महीने विकास की एक थीम प्रदर्शित कर सरकार के विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा। प्रत्येक महीने का कैलेंडर लोगों से संबंधित एक विशेष लक्ष्य और प्राथमिकता क्षेत्र को व्यक्त करता है ।
जेटली ने बातें बुधवार को विकास की नई उड़ान थीम पर बने भारत सरकार का कलेंडर 2016 जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कैलेंडर की पहुंच इतनी व्यापक है कि सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में संदेश देश की पंचायतों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं तथा स्मार्ट सिटी जैसे विकास के विषयों के माध्यम से कैलेंडर ने सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और लक्ष्यों पर बल दिया है। भारत सरकार के कैलेंडर में विकास संदेह की शक्ति को दोहराया गया है। यह लोगों से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है।
इस मौके पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कैलेंडर 2016 का डिजिटल संस्करण लांच किया। उन्होंने कहा कि 2016 के कैलेंडर में लोगों विशेषकर युवाओं तथा नागरिकों तक पहुंचने वाली अनेक विशेषताएं है। युवा और साधारण नागरिक कार्यक्रम तथा नीतियों के बारे में सूचना मांगते है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सफलता काफी हद तक नागरिकों की जागरुकता पर निर्भर करती है। राठौड़ ने कहा कि 2016 का कैलेंडर यह उद्देश्य पूरा करता है और इसका ई संस्करण लोगों को सरकार के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाता है।