सहायता राशि देने उम्भा जा सकती है प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक बार फिर सोनभद्र के उम्भा गांव जाने की संभावना है। प्रियंका गांधी ने सोनभद्र मामले में पीडि़त परिवारों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से 10-10 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी खुद इन परिवारों को मुआवजे की धनराशि का चेक सौंपना चाहती हैं, जिसके लिए आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर दोबारा उनके सोनभद्र दौरे की तैयारी की जा रही है।