साक्षी की फिसली जुबान, बोले: आजम बनाते हैं अलकायदा की लिस्ट

SAKSHI_MAHARAJनई दिल्ली। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए यूपी के मंत्री और समाजवादी पार्टी महासचिव आजम खान को इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ बताया। साक्षी ने कहाकि आप खुद ही देखिए पेरिस में इतना बड़ा हमला हुआ। 127 लोग मारे गए और 200 के लगभग घायल हुए। आजम खान कहते हैं कि ये एक्शन का रिएक्शन है। यह कैसा बयान है। ये कौन से एक्शन का रिएक्शन है। मुझे तो कभी कभी लगता है कि कहीं इनका भी तो आतंकी संगठन से सांठ गांठ नहीं है।
भाजपा सांसद ने आगे कहाकि, मुझे तो यहां तक लगता है कि अल कायदा की लिस्ट भी आजम खान बनाते हैं। जब भारत में आतंकी हमला हुआ था तो पूरे वैश्विक समुदाय ने इसे साम्प्रदायिक बताया था। दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है एक जो मानवता के साथ है और दूसरे आतंकियों का समर्थन करते हैं।
उन्होंने असहिष्णुता के मुद्दे को कांग्रेस की साजिश करार दिया। साक्षी महाराज ने कहाकि, असहिष्णुता कांग्रेस की साजिश है। भारत सबसे अधिक सहिष्णु देश है।