साक्षी महराज का दावा: लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा मंदिर

SAKSHI_MAHARAJएटा। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर पार्टी के एजेंडा में है और इसका निर्माण 2019 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले होगा। साक्षी महाराज ने यहां कहा, राम मंदिर का निर्माण 2019 में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले होगा। भाजपा नेता ने दावा किया, राजीव गांधी द्वारा पूजन किये जाने के दिन से ही मंदिर पर काम जारी है। 1985 में गांधी ने अयोध्या में रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद से ताला खोलने का आदेश दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि विवादास्पद स्थल पर मंदिर का निर्माण सभी के सहयोग से हो सकता है।