उप्र के मंत्री आजम खां मानसिक दिवालिया- उप्र भाजपा

bjp-logoलखनऊ फरवरी। भाजपा ने अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खां को अपने बयान पर मानसिक दिवालिया बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा है कि अमर सिंह की सपा में वापसी के डर से मंत्री आजम खां मानसिक रूप से विक्षिप्त हो कुछ भी बोल रहे है। उन्होने सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा कि वो अपने मंत्री के बयान से सहमत या असहमत। डॉ. मिश्र ने आजम खां को मानसिक दिवालिया बताया। आजम खां अपने उल्टे.सीधे बयानों के लिए कुख्यात है। आजम खां का बयान देश द्रोह की सीमा में आता है।
प्रवक्ता डॉ. मिश्र ने आजम खां पर हमला करते हुए कहा कि आजम अन्तर्राष्टीय विषय पर झूठा बयान देकर राष्ट्र द्रोह कर रहे है, भारत की छवि खराब कर रहे है। देश के लोक प्रिय प्रधाान मंत्री पर झूठा हमला देश की जनता का अपमान है। राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय विषय पर बयान देकर आजम अपनी खीझ मिटाना चाहते है। आजम को प्रदेश की जनता कोई भाव नही देती। 
प्रवक्ता डॉ. मिश्र ने सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जानना चाहा कि किस मजबूरी में वो आजम को कैबिनेट में बनाये हुए है। आजम को उल्टे सीधे, झूठे बयानों से सपा की कब तक फजीहत कराते रहेगें। राष्ट्रद्रोही और विवादित बयानों की कीमत सपा को चुकानी पडेगी।