सोनिया बनीं कांगेस संसदीय दल की नेता

नई दिल्ली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार सुबह एक बार फिर से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी हार और उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से पद छोडऩे के फैसले के एक हफ्ते बाद कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया है। मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने 352 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस मात्र 52 सीटों पर सिमट कर रह गई। सोनिया ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1.67 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर जीत दर्ज की।