हास्य कवि अशोक चक्रधर और शायर हसन कमाल होंगे सम्मानित

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

लखनऊ। प्रख्यात गीतकार प्रो. राम स्वरूप सिन्दूर की 85वीं जयन्ती पर सिन्दूर मेेमोरियल अकादमी की ओर से इस बार सुविख्यात कवि पद्मश्री डा. अशोक चक्रधर एवं मशहूर शायर हसन कमाल को प्रो. राम स्वरूप सिन्दूर सम्मान- 2015 से सम्मानित किया जायेगा।
सिन्दूर मेमोरियल अकादमी के महासचिव उस्ताद युगान्तर सिन्दूर ने बताया कि कला जगत की महान शख्सियतों के नामों का चयन रविवार को पांच सदस्यीय समिति की बैठक में तय हुआ है। इन विभूतियों को यह सम्मान 27 सितम्बर को राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय करेंगे। श्री सिन्दूर ने बताया कि इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें जाने माने कवि और शायर उपस्थित रहेंगे।