हैपी बर्थ डे प्रेसीडेंट: 80 वर्ष के हो गये प्रणव मुखर्जी

pranav mukhनई दिल्ली। देश के वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का शुक्रवार को जन्मदिन है। वह 80 साल के हो गए हैं। अपने छह दशके लंबे राजनैतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1969 से शुरू की थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के लिए हुए उपचनुाव में निर्दलीय उम्मीदवार वी के मेनन का सफलतापूर्वक चुनाव प्रचार संभाला था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांगेस में शामिल कर लिया। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारों में कई पद संभाले। राष्ट्रपति बनने से पहले वह 2009 से लेकर 2012 तक देश के वित्तमंत्री रहे। उन्हें कांग्रेस का संकटमोचक भी कहा जाता रहा है।