55 करोड़ में हुई एनआरआई के बेटी की शाही शादी

sahi shadi

तिरुवनंतपुरम। केरल में एक उद्योगपति की बेटी की शाही शादी चर्चा में है, इसका कारण है शादी का भारी भरकम बजट और खर्च। कोलम के आश्रम मैदान में गुरुवार को होने वाली यह शादी सुर्खियों में है।
जानकारी के अनुसार विवाह केरल के एनआरआई उद्योगपति बी रवि पिल्लई की बेटी का है, जिसमें कई देशों के राजपरिवार शिरकत करेंगे। साथ ही साथ यहां तमाम कंपनियों के सीईओ का जमावड़ा भी लगेगा। इस शाही शादी की तैयारियों में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। पिल्लई केरल के शीर्ष उद्योगपति हैं। उनका उद्योग समूह करीब 14 हजार करोड़ रुपये का है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आरती की शादी गुरुवार को कोल्लम के असरामम मैदान में कोच्चि के डॉक्टर आदित्य विष्णु से होगी। शादी की योजना फिल्म बाहुबली के प्रोडक्शन डिजाइनर ने तैयार की है। शादी के लिए 3 लाख 50 हजार वर्ग फुट का पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें तीस हजार मेहमानों की व्यवस्था की गई है। सूत्रों के अनुसार, शादी का सेट 8 एकड़ में बनाया गया है, जिस पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सुरक्षा के लिए 250 पुलिसकर्मी और 350 निजी गार्ड तैनात किए गए हैं। इस शाही शादी में कई सरकारी अधिकारी, राजनेता, फिल्मी सितारों के अलावा दूसरे देशों की भी कई हस्तियां शामिल होंगी।