नेपाल में हादसा: बस दुर्घटना में 30 की मौत

nepal bus ecsidentकाठमांडू। उत्तरी नेपाल में एक बस दुर्घटना में 30 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में 18 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। दुर्घटना में घायल हुए करीब 30 अन्य यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह पहाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। नेपाली सेना के कर्मी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य किया। एजेंसी