बसपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए एक्स एमएलए गिरी

bjp-logoलखनऊ। पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद एक बार फिर पार्टियों में भगदड़ मच गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष अरविन्द गिरि (पूर्व विधायक) गोला गोखरनाथ, फैजाबाद के वेद प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ प्रदेशीय महासचिव उप्र उद्योग व्यापार प्रतिमण्डल एवं कवि चिन्तक और लेखक प्रो. ओपी मिश्रा लखनऊ ने आज बहुजन समाज पार्टी से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं व उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. बाजपेयी ने कहा कि आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेतागण अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ सम्मिलित होते रहे है। आज बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।