जानिए आज का राशिफल

rashifalमेष : घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। कार्यभार से थकान का अनुभव होगा।
वृषभ : व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।
मिथुन : बेकाबू क्रोध पर लगाम रखें। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराने की सलाह है।
कर्क : आज का दिन सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीददारी करेंगे।
सिंह : गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और मन में संदेह के बादल घिरे होने से मानसिक राहत का अनुभव नहीं करेंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा।
कन्या : आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।
तुला : आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है।
वृश्चिक : कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य बना रहेगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
धनु : द्विधायुक्त मन और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा।
मकर : ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। हर कार्य सरलता से पूरा होगा।
कुंभ : गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें।
मीन : आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।