प्रेमिका ने बदला ब्यायफ्रेंड, प्रेमी ने मार दी गोली

girl murder

इलाहाबाद । थाना सराय ममरेज इलाके में गुरुवार को एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद प्रेमिका ने किसी और से दोस्ती कर ली। इससे उसका प्रेमी नाराज था। गोली लगने से युवती घायल हो गई थी। पुलिस ने उसे एसआरएन हॉस्पिटल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंघई के आनंद शुक्ला और अमृता पाण्डेय का प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच बाद में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद अमृता ने किसी और से दोस्ती कर ली। ये आनंद को नागवार गुजरी थी। इसके बाद ही उसने अपनी प्रेमिका के कत्ल का इरादा किया और गुरुवार को उसे गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक आनंद ने अमृता को पहले मना किया कि वह उस लड़के से दोस्ती तोड़ दे। अमृता ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर सुबह उसने गोली मार दी। गोली से युवती के घायल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को लोगों ने सूचना दी। सराय ममरेज थाने के प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में आनंद से और पूछताछ की जा रही है।