हिमाचल में पर्यटकों के लिए है मनोरंजन का भरपूर पैकेज

himachalफीचर डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के लिए बहुत सारे ऐसे मनोरम दृश्य है। जो उनको अपनी और आकर्षित करते है जिनको देखने के लिए साल भर पर्यटक वह जाते है। यहां पर देखने लिए मंदिर ,पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग का मजा और वाटर स्पोट्र्स है जिनका मजा कुछ अलग ही है और यहां पर बहुत सारे पुराने ऐतिहासिक किले है। कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर एक बहुत ही विश्व प्रसिद्ध मैक्लोडगंज स्थल है जहां पर शान्ति के प्रतिक माने जाने वाले व तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा का निवास स्थान होने के कारण यह बहुत ही प्रसिद्ध है। उनके दर्शन करने के लिए देश विदेश से हजारों पर्यटक आते है और यहां से मात्र 10 किलोमीटर की दुरी पर त्रियुण्ड नाम से प्रसिद्ध स्थल है। जो पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है क्योकि यहां पर ट्रैकिंग के शौकीन हजारों पर्यटक आते है। इसे मिनी इजराइल के नाम से भी जान जाता है क्योकि यहां पर धर्मकोट भगसुनक और नड्डी बहुत सुन्दर पर्यटक स्थल है। यह स्थान तिब्बती सरकार का मुख्यालय भी है रह चुका है। यहां पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाडिंग टेक ऑफ लाइन है। इस साल विश्व पैराग्लाडिंग खेल का आयोजन किया जा रहा है और यहां पानी के अंदर खेलो के लिए डेहरा से तलवाड़ा तक महाराणा प्रताप झील फैली या पोंग बांध है। इस झील में हजारो की तादाद में पर्यटक आकर आनंद उठाते है। मां ब्रजेश्वरी ,मां चामुण्डा देवी एवं मां ज्वाला का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यहां नूरपुर में मीरा कृष्ण मंदिर, बैजनाथ शिव मंदिर, आशापुरी मंदिर ,महाकाल मंदिर और बहुत सारे प्रसिद्ध मंदिर हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कांगड़ा में बहुत सारे किले और मंदिर है जो इतिहास के पन्नो पर अपना स्थान बना चुके है.जिसमे बैजनाथ का शिव मंदिर ,नूरपुर का किला ,चट्टानों को काटकर बनाया गया मसरूर मंदिर और मैक्लोडगंज की चर्च है। पालमपुर का सौरभ वन विहार ,बड़ा भंगाल घाटी,डल झील ,भागसूनाग और अन्तर्राष्ट्ीय क्रिकेट मैदान है।