जापान ने चेताया: भारत न करे परमाणु परीक्षण

japani pmनई दिल्ली। असैन्य परमाणु ऊर्जा पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति के बाद जापान ने कहा कि भारत द्वारा परमाणु परीक्षण करने पर वो अपने समझौते पर समीक्षा करेगा। जापान ने कहा कि हालांकि उसे उम्मीद है कि भारत ऐसा नहीं करेगा। यदि दोनों देशों के बीच सहमति अगर समझौते में बदल जाता है तो जापान का परमाणु करार पहली बार ऐसे किसी देश से होगा जो परमाणु अप्रसार संधि में शामिल नहीं हुआ है। जापान के प्रेस और सार्वजनिक और कूटनीतिक मामलों के महानिदेशक यासुहिसा कावामुरा ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि भारत अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटेगा। हां अगर भारत परमाणु परीक्षण की दिशा में आगे बढ़ेगा तो जापान स्वाभाविक तौर पर समीक्षा करेगा। जापान का परमाणु ऊर्जा बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान है।उसके साथ परमाणु करार से भारत को अपनी परमाणु संयंत्रों के विस्तार में मदद मिलेगी। नौवीं भारत-जापान शिखर वार्ता के दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किया गया।