प्रियंका को यूपी में प्रोजेक्ट करने की तैयारी: खाका तैयार

priyanka amethiलखनऊ। प्रियंका गांधी को यूपी की कमान सौंपने की लगातार चर्चाएं जोरो पर हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अब प्रियंका ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की डूबती नैया पार लगा सकती हैं। यूपी में कांग्रेस के मुख्य चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी प्रियंका को चुनावी चेहरा बनाने का सुझाव दे चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री व राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने की अटकलों पर कांग्रेसी ही नहीं विपक्ष की भी निगाहें लगी हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि अगर यूपी में कांग्रेस प्रियंका को लाती है तो दूसरे दलों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। माना जाता है कि प्रियंका के करिश्माई व्यक्तित्व का असर लोगों काफी पड़ता और उनमें लोग इंदिरा की झलक देखते हैं। राहुल गांधी से इतर प्रियंका को लोगों से घुलना मिलना काफी पंसद है जिससे वह हर दिल अजीज हो जाती है। यूपी में प्रियंका को लाने की कवायद में जुटे पीके भी यही चाहते हैं कि अगर प्रियंका केा कांग्रेस का चेहरा बनाकर यूपी में उतार दिया जाता है बेड़ा पार हो सकता है। अमेठी के लोग चाहते हैं कि प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। अमेठी के कांग्रेस नेता आशुतोष मिश्र का मानना है कि अगर प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस का प्रचार करें तो काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।