पंकजा का डिमोशन: शाह के खास बने राजस्व मंत्री

Pankaj-Mundeमुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र कैबिनेट के 3 बड़े नेताओं को झटका दिया है। इनमें विनोद तावड़े,पंकजा मुंडे और प्रकाश मेहता शामिल है। कैबिनेट में इन तीनों का कद छोटा कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खास चंद्रकांत दादा पाटिल को बेहद महत्वपूर्ण राजस्व मंत्रालय का जिम्मा मिला है। यह विभाग पहले भाजपा नेता एकनाथ खडसे के पास था। पाटिल के पास लोक निर्माण,राजस्व और पुर्नवास विभाग भी है। इससे पहले पाटिल सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे।भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते एकनाथ खडसे ने हाल ही में इस्तीफा दिया था।