8 में से 7 ईद पर रहा है सलमान का दबदबा

Salman-Khan-Sultanमुम्बई। सलमान खान की फिल्म और ईद का साथ ऐसा जोड रहा है जो बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात करता है। वर्ष 2009 की ईद से पहले सलमान खान का करियर ढांवा ढोल चल रहा था। उनकी फिल्मों को सीमित मात्रा में दर्शक मिल रहे थे। अपने करियर को लेकर चिंतित सलमान के लिए 2009 की ईद ऐसी आई जिसने उन्हें बॉलीवुड का ‘वांटेड खानÓ बना दिया। बोनी कपूर निर्मित और प्रभु देवा निर्देशित ‘वांटेडÓ की सफलता ने सलमान के करियर को फिर से पटरी पर ला दिया। दबंग (2010)
इस फिल्म की सफलता का खुमार अभी दर्शकों के जेहन में बाकी था कि वर्ष 2010 में सलमान खान की एक फिल्म आई ‘दबंगÓ। वांटेड की सफलता के बाद सलमान ‘ईदÓ को अपने लिए लकी मानने लगे और उन्होंने इस फिल्म की घोषणा के साथ ही इसे वर्ष 2010 की ईद पर प्रदर्शित करने का मानस बना लिया। ‘दबंगÓ ने सलमान के साथ-साथ बॉलीवुड की दशा भी बदल डाली। यह ऐसी फिल्म रही जिसने हर आम-ओ-खास को सिनेमाघरों में खींचा और बॉक्स ऑफिस पर तूफानी बारिश का दौर शुरू किया। इस फिल्म के बाद सलमान खान को ‘दबंग खानÓ के रूप में जाना जाने लगा। दबंग की अप्रत्याशित सफलता ने बॉलीवुड सितारों में सौ करोड कमाई की प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी। हर सितारे ने अपने-अपने हिसाब से त्यौंहारों पर अपनी फिल्मों का प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाहरुख खान ने दीवाली को पकडा, आमिर खान ने क्रिसमिस को पकडा, अजय देवगन ने 15 अगस्त को पकडा और ऋतिक रोशन ने 26 जनवरी को पकड़ा। जिस तरह से सितारों ने स्वयं के लिए त्यौहार बांटे उसी हिसाब से दर्शक भी बंट गए। सलमान खान और आमिर खान को हर वर्ग का दर्शक मिला। बॉडीगार्ड (2011)
अब ‘ईदÓ को सलमान खान ने अपने साथ जोड लिया। वर्ष 2011 में उनकी फिल्म ‘बॉडीगार्डÓ ईद पर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म को उनकी बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। हर स्तर पर कमजोर रही ‘बॉडीगार्डÓ सलमान खान के नाम और ईद के मौके पर चल निकली। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भीड का तूफानी मंजर पैदा किया। एक था टाइगर (2012)
आमिर खान और शाहरुख खान को अपने बैनर के साथ जोडने में कामयाब रहे आदित्य चोपडा ने सलमान खान को निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘एक था टाइगरÓ के साइन किया। यह पहला मौका जब सलमान खान और यशराज फिल्म्स का मिलन हुआ। उम्मीदों से ऊपर जाकर कबीर खान की फिल्म ने ईद 2012 को बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट किया। पहले यह फिल्म 1 जून 2012 को प्रदर्शित होनी थी लेकिन बाद में इसे ईद 2012 पर प्रदर्शित किया गया। कमियां इसमें भी बहुत थी लेकिन निर्देशन और सलमान का ईदी जलवा इसे तूफानी गति देने में कामयाब रहा। चार साल से ईद पर अपना कब्जा जमाये बैठे सलमान खान ने वर्ष 2013 में कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं की। रोहित शेट्टी को जब मालूम हुआ कि वर्ष 2013 में सलमान खान की कोई फिल्म नहीं आ रही है तो उन्होंने दीवाली 2012 को अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को ईद 2013 पर प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी। यह रोहित की शाहरुख खान के साथ पहली फिल्म थी और शाहरुख की यह फिल्म थी जो ईद पर प्रदर्शित हुई। चेन्नई एक्सप्रेस ने ईद के अवसर पर प्रदर्शित होकर पहले दिन 33 करोड का व्यवसाय करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यह सलमान खान की ईद पर प्रदर्शित हो चुकी फिल्मों से कहीं ज्यादा था। किक (2014)
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला का बहुत पुराना साथ है। साजिद ने सलमान खान के साथ ही बडे सितारों को अपनी फिल्मों में लेना शुरू किया था। सलमान खान के साथ उनकी पहली फिल्म ‘जीतÓ थी। इसके बाद उन्होंने ‘हर दिल जो प्यार करेगाÓ, ‘जुडवाÓ, ‘जान-ए-मानÓ, ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपकेÓ, ‘मुझसे शादी करोगीÓ में काम किया था। उन्होंने एक बार फिर से सलमान खान को अपने साथ जोडा। ‘किकÓ के जरिए उन्होंने सलमान खान के कहने पर ही निर्देशन की बागडोर सम्भाली और ईद 2014 पर यह फिल्म प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बतौर निर्देशक जहां साजिद नाडियाडवाला को स्थापित किया वहीं यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी। ‘किकÓ की कमाई का रिकॉर्ड आमिर खान की ‘पीकेÓ ने क्रिसमिस के अवसर पर तोड़ा। बजरंगी भाईजान (2015)
सलमान खान ने बॉलीवुड में फिल्मों की घोषणा के साथ उसके प्रदर्शन तिथि का तरीका शुरू किया था। आज बॉलीवुड में हर बडा सितारा अपनी फिल्म की घोषणा के साथ ही उसके प्रदर्शन की तिथि घोषित कर देता है। हर सितारा एक फिल्म के लिए 60 दिन अपने निर्माता निर्देशक को देता है। फिल्म तेजी से शुरू होती है और पूरी होकर अपने समय पर प्रदर्शित हो जाती है। ‘किकÓ के प्रदर्शन के तुरन्त बाद सलमान खान ने कबीर खान के साथ अगली फिल्म ‘बजरंगी भाईजानÓ की घोषणा की। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपना बैनर ‘एसकेएफÓ (सलमान खान फिल्म्स) शुरू किया। ‘बजरंगी भाईजानÓ से सलमान खान ने मारधाड को छोड दिया। यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें संवेदनशील और भावनाओं से सराबोर सलमान खान नजर आए थे। दर्शकों ने सलमान खान के इस रूप को बेइंतहा प्यार दिया। ‘बजरंगी भाईजानÓ से सलमान खान 300 करोड के क्लब में प्रवेश किया, जहाँ सिर्फ आमिर खान का नाम था। और अब सुल्तान (2016)
पिछले सात सालों में से छह सालों में ईद पर कामयाबी का परचम लहराने वाले सलमान खान इस वर्ष सातवीं बार ईद पर अपने प्रशंसकों के लिए ‘सुल्तानÓ लेकर आए हैं। यह उसकी वर्ष 2012 के बाद आदित्य चोपडा के साथ दूसरी फिल्म है। ‘सुल्तानÓ ने ईद से एक दिन पहले प्रदर्शित होकर जिस तरह से बॉक्स ऑफिस को हिलाया है उसे देखकर तो ऐसा लगता है कि यह सलमान खान की दूसरी ऐसी फिल्म होगी जो 300 करोडी क्लब में शामिल होगी। इस फिल्म में सलमान का अभिनय ‘बजरंगी भाईजानÓ से कहीं ज्यादा है। सुल्तान की कामयाबी ने यह सिद्ध कर दिया है कि ‘ईदÓ सलमान खान के लिए विशेष है। अब शायद ही कोई और सितारा इस दिन अपनी फिल्म के प्रदर्शन की राह देखेगा। यह तभी सम्भव होगा जब ‘सुल्तानÓ नहीं होगा। वरना सर्वत्र सुल्तान! सुल्तान!! सुल्तान!!!