2017 में होने वाले विधान सभा चुनावो से मिलेगा भारतीय राजनीति की दिशा का संकेत

21-07 fलखनऊ ।  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2017 में होने वाले विधान सभा चुनावो से भारतीय राजनीति की दिशा का संकेत मिलेगा। राजनीतिक मूल्यों की रक्षा और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाजवादी युवाओं को निभानी है। समाजवादियों को घेरने के लिए गलत मुद्दे उठाए जा रहे है। लेकिन जनता को भरोसा है कि समाजवादी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। जिन दलों ने कोई वादा पूरा नहीं किया, विकास नहीं किया और सत्ता का पूरा दुरूपयोग किया वही दल समाजवादी सरकार के खिलाफ बोलते है।
       यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में समाजवादी छात्रसभा और समाजवादी युवजन सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।  इस मौके पर  किरनमय नन्दा, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप, नरेश उत्तम, एस0आर0एस0यादव, भी मौजूद थे। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही नौजवानों की सभी स्तरों पर भागीदारी सुनिश्चित की है। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में युवाओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने के अवसर दिए है। इन युवाओं के बल पर सन् 2012 का चुनाव समाजवादी पार्टी ने जीता था,अब 2017 ई0की चुनौती हमारे सामने है। समाजवादी युवाओं की जिम्मेदारी है कि राजनीति को जातिवाद और सांप्रदायिकता से बचाये रखना है।
     यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सरकार ने नया और उत्तम प्रदेश बनाने के लिए विकास और सद्भाव के जरिए राजनीति को नई दिशा दी है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त विकास की नई मिसाल कायम की गई है। बिना किसी भेदभाव के विकास कैसे होता है इसका उदाहरण प्रदेश की समाजवादी सरकार ने पेश किया है। कोई भी समाजवादी सरकार के विकास कार्यो पर उंगुली नहीं उठा सकता है। पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को जमीन पर उतारा है।
        बसपा सरकार में भ्रष्टाचार के कारण पूरा खजाने की लूट की गई। सत्ता का दुरूपयोग किया गया। बसपा ने प्रदेश में लूट मचाई थी। उसके भ्रष्टाचार को कौन नहीं जानता है। राज्य पर कर्जा लादकर चली गई थी बसपा सरकार। पत्थरों पर बेरहमी से राजकोष का अपव्यय किया गया इसके बाद समाजवादी सरकार बनने के बाद विकास को पटरी पर लाया गया। लोकतंत्र बहाल करके राज्य की जनता को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया गया। भाजपा ने धोखा दिया। वे नारों से चुनाव लड़ना चाहते है। उत्तर प्रदेश से 73 साॅसद, डेढ़ दर्जन मंत्री है लेकिन उन्होने कोई जनहित का काम नहीं किया। वहां नौजवानों की पूछ नहीं।
        दस साल तक बिहार के लोगों को शराब पिलाते रहनेवाले अब शराब बंदी का अभियान चला रहे है। कांग्रेस की हालत तो बहुत खराब है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात वे करते हैं जिन्होने स्वयं व्यवस्था खराब की थी। वस्तुतः समाजवादी पार्टी कार्यक्रमों के मुकाबले कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी के नौजवानों जैसा शानदार संगठन भी किसी के पास नहीं है। उन्होने युवाओं का आव्हान किया कि वे फिर से समाजवादी सरकार बनाने में अभी से जुटा जाएं। मुख्यमंत्रीजी ने कहा युवा देखें कि गांवो में किसी के साथ अन्याय न हो। गरीब की मदद हो।
        बैठक में युवा नेताओं ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने राजनीति की साख लौटाई है। उन्होने कथनी और करनी के अंतर को समाप्त किया है। किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यकों को सम्मान तथा सुविधाएं दी है। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे 2017 में अखिलेश जी की बेदाग छवि और समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनाव जीतेगें और फिर प्रचंड बहुमत की समाजवादी सरकार बनाएगें। आज समाजवादी नौजवानों में उत्साह देखकर लग रहा था  उनकी अटूट आस्था अखिलेश जी के प्रति है। नौजवानों ने मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी ने भी नौजवानों को निराश नहीं किया और तीन घंटे से ज्यादा समय तक उनके बीच रहे।
संजय लाठर, संग्राम सिंह, आनन्द भदौरिया, अतुल प्रधान,, सुनील यादव साजन, निर्भय पटेल, डा0 राजपाल कश्यप, प्रदीप तिवारी,,मो0एबाद, नईमुल हसन, नफीस अहमद, विकास यादव, गौरव दुबे, अभिताभ बाजपेयी, उदयवीर सिंह, राहुल सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्री अभिषेक श्रीवास्तव का प्रदेश के विकास पर फोकस करता वीडियो अखिलेश यादव को भी दिखाया गया।