विराट पारी खेलकर कोहली ने बनाया रिकार्ड

virat-kohli

एंटीगा। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। है।कोहली ने टेस्ट में पहला दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने यह महान उपलब्धि शुक्रवार को एंटीगा में चल रहे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान हासिल की। इससे पहले विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 169 रन का था। लेकिन उन्होंने दोहरा शतक लगाकर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कोहली ने एंटीगा टेस्ट क दूसरे दिन 281 गेंदों पर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। कोहली के इस महान उपलब्धि पर भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया है। वहीं विराट ने दोहरा शतक लगाने के बाद हेलमेट उतारकर मैदान का चूमा।
इसके अलावा टेस्ट कप्तान विराट ने और भी कई रिकॉड्र्स अपने नाम किए
1. कोहली कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने राहुल द्रविड़ का 10 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। द्रविड़ ने 2006 में ग्रास आइलेट में 146 रनों की पारी खेली थी। द्रविड़ का यह पहली पारी का स्कोर है।
2. इसके अलावा कोहली 1997 के बाद विदेश में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 1997 में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 169 रनों की पारी खेली थी। उस समय वह टीम के कप्तान थे।
3. धोनी, सचिन, गावस्कर, पटौदी के बाद टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय कप्तान बने विराट।
4. विराट कैरेबियाई धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए है। उनसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के सर लेन हटन और आस्ट्रेलिया के आरबी सिम्पसन ने किया है।
5. इसके अलावा कोहली ने विदेश में बतौर कप्तान सबसे बड़ी 192 रनों की पारी का मोहम्मद अजहरूद्दीन का भी रिकार्ड तोड़ दिया। अजहर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी।