यूपी कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक: बनी रणनीति

upcc30 julyलखनऊ। यूपी कांग्रेस चुनाव समिति की प्रथम बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने बताया कि सभी मण्डलों से आये पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए डॉ0 संजय सिंह ने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने की बात प्रमुखता से रखते हुए कहा कि 2017 में श्रीमती सोनिया गॉधी और राहुल गॉधी के हाथों को मजबूत करने के लिए उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी की सरकार लानी है और उसके लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं मण्डल प्रभारियों को प्रचार स्तर पर हर संभव प्रयास करना होगा, जिससे कि प्रदेश की अवाम को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़कर 27 साल बाद उ0प्र0 की सत्ता में वापसी हो सके।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राज बब्बर ने कहा कि 27 साल से यूपी की दशा खराब है और केवल कांग्रेस ही दशा को सुधार सकती है। कल खराब मौसम के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम ”यूपी-उद्घोषÓÓ की सफलता से यह संकेत पूरे प्रदेश में गया है कि कांग्रेस की सत्ता में पुर्नवापसी हो रही है। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होने प्रदेश के अलग-अलग कोने से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी मण्डल प्रभारियों को आगामी 10 अगस्त तक अपने-अपने मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में जनपद स्तर की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष सहित 11 सदस्यीय समिति का गठन कर लेने, तदुपरान्त 30 अगस्त तक विधान सभा स्तर पर प्रचार समितियों के अध्यक्ष सहित 11 सदस्यीय समिति का गठन करने हेतु डॉ0 संजय सिंह द्वारा निर्देश दिया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।