सोनिया के जल्द स्वस्थ होने के लिए महामृत्युंजय यज्ञ

sonia gandhiवाराणसी। वाराणसी में मंगलवार को रोड-शो के दौरान अचानक अस्वस्थ हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ पार्टीजनों ने बुधवार को महामृत्युंजय मंदिर में यज्ञ कराया। सोनिया के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गयी। मंदिर के महंत पं. सोमनाथ दीक्षित के नेतृत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने यज्ञ सम्पन्न कराया। पार्टी के विधायकद्वय अजय राय एवं ललितेशपति त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ नेताओं ने पूजन किया। यज्ञ के मुख्य यजमान माधव युपाध्याय व उनकी पत्नी थीं। इनके अलावा प्रदेश प्रवक्ता प्रो.सतीश राय, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा पूर्व शहर अध्यक्ष विजय शंकर भी थे।