राजबब्बर ने फहराया यूपीसीसी में झंडा

raj babbarलखनऊ। 70वें स्वतंत्रता दिवस(15अगस्त) के पावन पर्व पर आज प्रात: उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सेवादल के मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा परम्परागत ध्वजवंदन से हुई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने इस अवसर पर ज्ञात-अज्ञात असंख्य अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह शुभ दिन हम सभी के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। उन्होने कहा कि असंख्य अमर शहीदों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को आजादी मिली। श्री बब्बर ने कहा कि देश को 21वीं सदी में ले जाने और विश्व पटल पर स्थापित करने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को है। कंाग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने देश की एकता-अखण्डता को अक्षुण्य रखने और तिरंगे की शान बनाये रखने के लिए कुर्बानियां दी हैं। आज के दिन हम सभी कांग्रेसजनों को देश की जनप्रिय नेता कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने और देश को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेना है।