बारावफात का अवकाश 12 को होगा

up govt
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार 12 दिसम्बर, 2016 को ईद-ए-मिलादुन नबी (बारावफात) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व में 13 दिसम्बर, 2016 के लिए उक्त अवकाश घोषित किया गया था। इसे संशोधित कर अब 12 दिसम्बर, 2016 कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।