दिल्ली के उपजराज्यपाल नजीब जंग इस्तीफा

najeebनई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेजा। सूत्रों के मुताबिक़ वे वापस अकादमिक दुनिया में लौटेंगे। केंद्र को भेजे इस्तीफे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। उनके ओएसडी ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत माना। रिपोट्र्स के मुताबिक़ अब नजीब की जगह गृह मंत्रालय में सीनियर अफसर रह चुके अनिल बैजल ले सकते हैं। हालांकि केंद्र ने अभी नजीब का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
कांग्रेस ने इस्तीफे पर उठाए सवाल उधर, इस्तीफे पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर अजय माकन ने पूछा कि मोदी और केजरीवाल में क्या डील हुई? अगर कोई आरएसएस नेता एलजी बना तो कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी। इस बीच जंग के ह्रस्ष्ठ अजय चौधरी ने बताया कि, वे (नजीब) अपने परिवार को वक्त देना चाहते थे। उनके इस्तीफे की व्यक्तिगत वजहें हैं।
2013 में नजीब की नियुक्ति मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल में हुई थी। बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्ते अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनाते रहे हैं। केजरीवाल लगातार नजीब पर आरोप लगाते रहे कि केंद्र सरकार के इशारे पर वे दिल्ली की आप सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों से इस बात को खारिज किया था। इस्तीफे में नजीब ने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए प्रधानमंत्री के साथ केजरीवाल ्यह्र भी धन्यवाद कहा।