मुंबई में मनोज तिवारी की कार तोड़ी

manoj-tiwariमुम्बई। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने मुंबई में बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मनोज तिवारी का आरोप है कि गुरुवार शाम अग्यात लोगों ने उनकी कार का राइट मिरर तोड़ दिया और चुनाव से दूर रहने की धमकी दी है। ऐसा नहीं करने पर मुंह तोड़ देने की धमकी दी।
मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम पांच बजे की है जब दिल्ली भाजपा प्रमुख अंधेरी स्थित आवास से निकलने वाले थे। मिश्रा ने कहा, उनकी कार पर एक पत्थर फेंका गया जिस पर एक कागज लिपटा हुआ था। कागज पर लिखा था अभी तो कांच तोड़ा है, ज्यादा प्रचार करोगे तो मुंह तोड़ देंगे।अभी तिवारी की कार पर किसने हमला किया है ये साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि मुंबई में चुनाव होने हैं, जिसमें राज्य की सत्ता में सहभागी बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं और दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही शहर की जनता घटना को अंजाम देने वालों को सबक सिखाएगी। यहां नगर निकाय चुनाव 21 फरवरी को हैं। तिवारी चुनाव प्रचार के लिए कल से यहां पर हैं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मिश्रा ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि यह हमला विपक्षी खेमे में भय और चिंता को दिखाता है।