अखिलेश बने सपा विधानमंडल दल के नेता

cm new1लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। अखिलेश ने पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में कहा कि देश की राजनीति एक खतरनाक मोड़ पर है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कट्टरपंथी अजेंडा को भाजपा सरकारों के माध्यम से लागू करने की साजिश कर रहा है। एसपी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी विधानमंडल दल की राज्य मुख्यालय पर बैठक हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया।